मुनक्का खाने के फायदे और नुकसान(munkka khane ke fayde aur nuksaan)
दोस्तों मुनक्का खाना हमारे लिए काफी फायदेमंद होता है क्योकि मुनक्के में अनेक प्रकार के पोषक तत्व तथा एंटी आक्सीडेंट गुण पाए जाते है, मुनक्के का उपयोग औषधियों दवाओं में भी किया जाता है यह खाने में काफी स्वादिष्ट होता है मुनक्का लगभग हर घर में देखने को मिल जाता है मुनक्का कई बीमारियों को भी दूर करने में सहायक होता है, इसलिए आइये हम जान लेते है की मुनक्का खाने के क्या क्या फायदे और नुकसान (munkka khane ke fayde aur nuksaan) है।
मुनक्का कैसे बनाया जाता है?
मुनक्के को बनाने के लिए बड़े अंगूरों को पकने के लिए छोड़ दिया जाता है, और जब अंगूर अच्छी तरह से पक जाते है तो उन्हें तोड़ लिया जाता है और उसे सुखाया जाता है और सूखने के बाद वह मुनक्के का रूप ले लेता है।
मुनक्का और किशमिश में अंतर
दोस्तों बहुत से लोगो को किसमिश और मुनक्के में अंतर पता नहीं होता है वे सोचते है की किशमिश और मुनक्का दोनों एक ही है पर ऐसा नहीं है दोनों अलग अलग है इसलिए आइये मुनक्के और किसमिश में अंतर जान लेते है।
- मुनक्के का आकर किसमिश की तुलना में बड़ा होता है।
- किसमिश को छोटे तथा कम पके अंगूरों को सुखाकर बनाया जाता है, जबकि मुनक्के को बड़े तथा ज्यादा पके अंगूरों से बनाया जाता है।
- मुनक्के का रंग किसमिश के रंग के अपेक्षा ज्यादा गाढ़ा होता है।
- किसमिश में कुछ खट्टापन पाया जाता है, जबकि मुनक्के में किसी भी प्रकार का खट्टापन नहीं पाया जाता है।
मुनक्का खाने के फायदे और नुकसान (munkka khane ke fayde aur nuksaan)
मुनक्का खाने के फायदे (munkka khane ke fayde)
1.सर्दी जुखाम को कम करे
अगर आपको सर्दी जुखाम जैसी समस्या हो गयी है और उसे आप घर पर ही ठीक करना चाहते है तो आप रात को 4-6 मुनक्के दूध में डालकर उबाल ले और फिर उस दूध को पी ले ऐसा करने से आपकी सर्दी जुखाम की समस्या घर पर ही ख़त्म हो जाएगी और आपको डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ेगा।
2.कब्ज की समस्या दूर करे
दोस्तों अगर आपको बहुत ज्यादा कब्ज की समस्या रहती है और आप उससे आराम पाना चाहते है तो आप मुनक्के को पानी में 24 घंटे डुबोए रहे जिससे की मुनक्का फूल कर अंगूर के समान हो जायेगा और उसे पानी से निकलकर सुबह खा ले ऐसा करने से कब्ज की समस्या ख़त्म हो जाएगी और आपका पेट साफ़ और स्वाथ्य हो जायेगा।
3.आँखों के लिए फायदेमंद



मुनक्का खाना आँखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है इसलिए अगर आप अपने आँखों को साफ़ और स्वाथ्य रखना चाहते है तो आपको मुनक्के का सेवन नियमित करना चाहिए क्योकि यह आखो के कोशिकाओं का रक्त संचरण को बेहतर बनता है जिससे की आपकी आँखे स्वाथ्य रहती है।
4.वजन बढ़ाने में सहायक
अगर आप ज्यादा दुबले पतले है और आप वजन बढ़ाना चाहते है तो आपको रोज़ सुबह दूध और मुनक्के को उबालकर और उसका नियमित सेवन करना चाहिए ऐसा करने से आपका वजन तेजी के साथ बढ़ेगा।
5.मुँह के छालो को ख़त्म करे
दोस्तों मुँह में छाले ज्यादातर पेट में होने वाले एसिडिटी के कारण बनते है इसलिए अगर आप अपने मुँह के छालो को ठीक करना चाहते है तो आप पानी में मुनक्के को डालकर उबाल ले और फिर इसका सेवन दिन में दो से तीन बार करे ऐसा करने से आपके अंदर छालो की समस्या दूर हो जाएगी और पेट में से एसिडिटी की समस्या भी ख़त्म हो जाएगी।
6.मुनक्का खाने के फायदे हड्डियों के लिए
अगर आप चाहते है की आपकी हड्डी मज़बूत रहे तो आपको नियमित मुनक्के का सेवन करना चाहिए क्योकि मुनक्के में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो की आपके हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है यह आपके हड्डियों को मज़बूत और स्वाथ्य बनाता है।
7.खून को बढ़ाये
अगर आपके शरीर के अंदर खून की कमी हो जाती है तो आप मुनक्के का सेवन कर सकते है आप रोज सुबह मुनक्के को दूध के साथ उबालकर उसका नियमित सेवन करे ऐसा करने से आपके शरीर में खून की कमी पूरा हो जाती है, क्योकि मुनक्के में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते है जो की खून की कमी को पूरा करते है।
8.बालो के लिए फायदेमंद



दोस्तों मुनक्का आपके बालो के लिए काफी फायदेमंद होता है अगर आपके बाल रूखे हुए या फिर बढ़ नहीं रहे है तो आपको नियमित मुनक्के का सेवन करना चाहिए, ये आपके बालो में रक्त संचरण को बढ़ाता है जिससे की आपके बाल सुन्दर, चमकदार बनते है और बालो को तेजी से बढ़ाते है। मुनक्का का नियमित सेवन करने से बालो के झड़ने की समस्या भी दूर हो जाती है।
9.एनीमिया रोगो के लिए फायदेमंद
जैसा की आपको पता होगा की एनीमिया रोग कितना खतरनाक रोग होता है इसलिए अगर कोई एनीमिया रोग से ग्रसित है तो उसे मुनक्का खिलाना चाहिए इससे एनीमिया रोग धीरे धीरे ठीक हो जाता है।
10.चक्कर आने की समस्या के लिए फायदेमंद
अगर किसी को चक्कर आने की समस्या होती है तो उसे देशी घी में भुनी हुई मुनक्के के साथ थोड़ा सा सेंधा डालकर उसे खिलाये ऐसा कुछ दिन तक करने से उस व्यक्ति को चक्कर आने की समस्या बंद हो जाएगी और वह व्यक्ति कही भी घूम सकता है।
11.मुनक्का खाने के फायदे छालो के लिए
अगर किसी को बार बार छाले पड़ते है तो वह उनके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है वैसे भी छाले पड़ने से कोई भी व्यक्ति अपने मनपसंद की चीज़ नहीं खा सकता है, इसलिए अगर किसी को छाले पड़े है और वह उसे ठीक करना चाहता है तो उसे मुनक्के तथा ब्लैकबेरी के पत्तो को पानी में उबाल लेना चाहिए और उसका सेवन करना चाहिए ऐसा करने से आपके छाले ठीक हो जायगे और फिर दोबारा जल्दी नहीं आएंगे।
12. त्वचा के लिए मुनक्का खाने के फायदे



दोस्तों अगर आपके स्किन पर किसी भी प्रकार की समस्या जैसे की त्वचा पर झुर्रिया पड़ना, या फिर चेहरे पर पिंपल आना या त्वचा का रूखापन होना तो यह आपके लिए काफी हानिकारक हो सकता है इसलिए अगर अपने त्वचा को सुन्दर, साफ़ और चमकदार बनाना चाहते है तो आपको गर्म दूध में मुनक्के को डालकर इसका सेवन करना चाहिए इससे आपके त्वचा की हर समस्या ख़त्म हो जाएगी और आपका त्वचा स्वाथ्य और जवां दिखेगा।
मुनक्का खाने का तरीका
- आप मुनक्के को सुबह सुबह खा सकते है।
- मुनक्के को दूध में डालकर इसका सेवन किया जाता है।
- दोस्तों अगर आपके घर में कोई पकवान बन रहे है और उसमे आप उसमे मुनक्के को डालते है तो पकवान का स्वाद बढ़ जाता है।
- आप मुनक्के को रात में सोने से पहले भी खा सकते है।
- आप मुनक्के का उपयोग पानी पीने में कर सकते है क्योकि ये मीठे और स्वादिष्ट होते है।
मुनक्का खाने के नुकसान
दोस्तों अगर मुनक्का खाने के फायदे है तो उसको खाने के नुकसान भी है, इसलिए हम मुनक्का खाने के नुकसान के बारे में जान लेते है।
- अगर आप मुनक्के का सेवन ज्यादा मात्रा में कर रहे है तो आप मोटे हो सकते है।
- मुनक्के का ज्यादा सेवन किसी किसी को एलर्जी की समस्या दे सकता है।
- अगर आप मुनक्के को बहुत ज्यादा मात्रा में खा लेते है तो आपको उल्टी जैसी समस्या हो सकती है।
- अधिक मुनक्का खाने से शुगर की समस्या हो सकती है क्योकि ये ज्यादा मीठे होते है।
- अगर आप अधिक मात्रा में मुनक्के का सेवन करते है तो आपको लो ब्लेड प्रेशर जैसे समस्या हो सकती है।
जरुरी बात
इस पोस्ट में आपको मुनक्का खाने के फायदे और नुकसान (munkka khane ke fayde aur nuksaan) के बारे में जो भी बाते बताई गयी है वह सब इंटरनेट और न्यूज़ पेपर तथा कुछ अपने नॉलेज के हिसाब से बताई गयी है इसलिए अगर आपको मुनक्का खाने से कुछ भी परेशानी होती है तो आप डॉक्टर को दिखाए धन्यबाद।
इसे भी पढ़े-कद्दू खाने के बेहद खूसूरत फायदे (benfits of Pumpkin in Hindi)
लेमनग्रास के फायदे, उपयोग और नुकसान (Advantages, uses and disadvantages of…
Pingback: avocado in hindi - एवोकाडो फल खाने से होने वाले 11 फायदे और नुकसान